MP Weather: फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के तापमान में कुछ दिनों तक बढ़ोत्तरी होने के बाद बीते 24 घंटे में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया। जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम कुछ दिनों तक ही रहेगा उसके बाद फिर गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम में चली हवाओं की वजह से मौसम में थोड़ी नमी आ गई है, जिसकी वजह से बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान में कुछ गिरावट पिछले दिनों के मुकाबले देखने को मिली। यही वजह है कि सुबह 5 बजे से सात बजे के बीच हल्की ठंड का असर भी देखने को मिला। लेकिन जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ा तो तापमान में फिर बढ़ोत्तरी जारी हो गई, हालांकि तापमान में गिरावट से प्रदेश के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
तापमान 30 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे ठंड का असर बिल्कुल नहीं है। फिलहाल लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान 30 डिग्री तक जाने से रात में भी गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। हालांकि यह मौसम ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा और तापमान में फिर बढ़ोत्तरी होगी।
मार्च में पड़ेगी तेज गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के पहले हफ्ते से ही प्रदेश में तेज गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। दिन और रात दोनों ही पारे में बढ़ोतरी होगी। मार्च में ही लू चलने के आसार भी बनेंगे। जिससे प्रदेश के लोगों को तेज गर्मी से परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 35 डिग्री के नीचे आ गया है। दो दिन पहले कई जगहों पर 36-37 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। लेकिन जल्द ही प्रदेश का तापमान फिर से बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines