MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी-कांग्रेस के अलावा तीसरे दल भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने पिछले साल ही ही अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही वह पार्टी के विस्तार में जुट गए हैं। केसीआर ने मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आनंद राय BRS में शामिल
मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रॉय ने केसीआर के सामने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सदस्यता ले ली। खुद केसीआर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि आनंद रॉय को मध्य प्रदेश में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाना जाता है। जो आरटीआई कार्यकर्ता हैं। आदिवासी वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में उनका रोल भी अहम हो सकता है।
BRS को समर्थन देगा जयस
दरअसल, मध्य प्रदेश में जयस का एक धड़ा आनंद राय के नेतृ्त्व में है। जिसने आगामी चुनाव में केसीआर की पार्टी BRS के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जयस का मध्य प्रदेश की आदिवासी बहुल्य सीटों पर अच्छी पकड़ है। आनंद राय के साथ जयस नेता लाल सिंह बर्मन, पंचम भील, अश्विन दुबे, गाजीराम बडोले, कैलाश राणा समेत कई नेता बीआरएस में शामिल हुए।
बता दें कि पिछले दिनों भी केसीआर ने रीवा से पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल को भी अपनी पार्टी में शामिल कराया था। उनके साथ विंध्य अंचल के कई और नेताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी। ऐसे में केसीआर इस बार एमपी पर पूरा फोकस कर रहे हैं।
कौन हैं आनंद राय
आनंद राय व्यापमं घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले व्हिसलब्लोअर के रूप में जाने जाते हैं। आनंद राय पर सरकार के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का भी आरोप है। एक भारतीय सैनिक को लेकर ट्विटर पर विवादित पोस्ट करने का आरोप भी है। साथ ही सरकारी सेवा में रहते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज होने की सूचना भी विभाग को नहीं दी थी जिसके कारण नौकरी से 27 मार्च को किए गए थे बर्खास्त। आनंद राय जयस के साथ कई गतिविधियों में शामिल थे।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
18 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines