MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनावी जमावट में जुटी है। विश्व हिंदू परिषद का बड़ा चेहरा माने जाने वाले नेता राजेश तिवारी सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजेश तिवारी हिंदुत्व का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल
राजेश तिवारी विदिशा जिले के गंजबासौदा से आते हैं। जहां आज वह सुबह अपने समर्थकों के साथ एक बड़ा काफिला लेकर राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि राजेश तिवारी को संघ में करीब 30 साल तक नगर तहसील जिला और विभाग कार्यवाह के पद पर रहने का अनुभव है। बताया जा रहा है कि वह 2023 और 2024 चुनाव में बड़े हिंदुत्व चेहरे को लेकर बीजेपी में काम करेंगे। राजेश तिवारी के बीजेपी में आने से पार्टी को मध्य भारत अंचल में भी मजबूती मिलेगी।
सीएम शिवराज बोले- भारी बहुमत से जीतना है
सीएम शिवराज ने राजेश तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि ‘आज कई कार्यक्रम है,लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा कार्यक्रम है, बहनों के लिए 10 तारीख बहुत सौभाग्यशाली हो गई है। आज सावन का पहल सोमवार है, आज इस दिन शुभ प्रवेश राजेश तिवारी जी का हुआ है। उनका लंबा सामाजिक जीवन है, उन्होंने एक अलग पहचान स्थापित की है। उनके संगठन कौशल का लाभ बीजेपी को जरूर मिलेगा। देश को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, आपने बिलकुल सही फैसला किया है आपका स्वागत , आपको देख कर अच्छा लग रहा है। सब पार्टी के काम में जुट जाओ। भारी बहुमत से जीतना है।’
चुनाव पर फोकस
बीजेपी मध्य प्रदेश में लगातार चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी में अब तक कई बड़े चेहरे शामिल हो चुके हैं। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि राजेश तिवारी आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines