MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी 6 महीने का वक्त बचा हुआ है। लेकिन प्रदेश की सियासत में दांव पैंच लगने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले अब एक बड़ा दाव खेला है। जिसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में हो सकता है। मध्य प्रदेश में प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
कांग्रेस में विलय हुई प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी
दरअसल, मालवा अंचल के कुछ जिलों में प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी का प्रभाव है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह कदम अहम साबित हो सकता है। प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने अपनी पार्टी का कांग्रेस विलय करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कमल सिंह चौहान के साथ उनके कई समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
मालवा की कई सीटों पर प्रभाव
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में देवास जिले की आष्टा विधानसभा सीट पर प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के प्रत्याशी ने 25 हजार वोट निकाले थे। जबकि अन्य कई सीटों पर भी इस पार्टी के प्रत्याशी को अच्छे-खासे वोट मिले थे। क्योंकि सीहोर, देवास और आगर-मालवा जिलों में बलाई समाज का प्रभाव है, जिसमें प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी का असर है, जिसका फायदा चुनाव में कांग्रेस उठाना चाहेगी।
अध्यक्ष को मिल सकता है टिकट
वहीं कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कमल सिंह चौहान ने बीजेपी और सीएम शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिर्फ घोषणा करते हैं। कर्नाटक जाकर झूठ बोलते हैं, ऐसे में आप लोगों को तय करना है प्रदेश का विकास कैसा होना चाहिए। आपने लोगों ने समझाया अब दूसरों को भी समझाइए, अगले 6 महीने बाद युवाओं और किसानों का भविष्य तय होगा। बता दें कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कमल सिंह चौहान को किसी सीट से चुनाव भी लड़ा सकती है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines