MP Politics: बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं, लेकिन इन अटकलों को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने और हवा दी है। गोविंद सिंह का कहना है कि दीपक जोशी को कांग्रेस में पूरा मान सम्मान मिलेगा।
पार्टी उनका पूरा ख्याल रखेगी
दरअसल, जब गोविंद सिंह से पूछा गया कि दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं या नहीं तो इस पर गोविंद सिंह ने कहा कि ‘दीपक जोशी को कांग्रेस में पूरा सम्मान मिलेगा, कांग्रेस पार्टी उनका पूरा ख्याल रखेगी। क्योंकि जिस व्यक्ति के पिता ने पार्टी को सींचा और आज इस लायक बनाया की वो सत्ता में है, लेकिन आज उन्हीं का अपमान हो रहा है।’ गोविंद सिंह के इस बयान के बाद दीपक जोशी के कांग्रेस में आने की संभावना और तेज हो गई हैं।
माना जा रहा है कि दीपक जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने का पूरा मन बना लिया है। क्योंकि जब छत्तीसगढ़ में नंदकुमार साय ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। उस वक्त कमलनाथ ने कहा था कि यह तो अभी ट्रेलर है। अगर दीपक जोशी कांग्रेस में आते हैं तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
कुछ विधायक भी संपर्क में हैं: गोविंद सिंह
गोविंद सिंह ने एक और बड़ा बयान दिया। उनका कहा है कि कई नेता उनके टच में हैं, जिनमें पार्टी छोड़ कर गए कुछ विधायक भी उनके संपर्क में हैं। जबकि अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी के पूर्व मंत्रियों को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि वह लोग भी हमारे संपर्क में हैं, उनकी कुछ डिमांड हैं उसके बारे मैंने कमलनाथ जी को बता दिया है वह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही आगे का फैसला होगा।
गोविंद सिंह के इस बयान से इस बात की चर्चा तेज हैं कि चुनाव तक प्रदेश में नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी रहेगा। क्योंकि साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines