MP Politics: सीधी पेशाब कांड के बाद एमपी की सियासत गर्माई हुई है। इस बीच आदिवासियों से जुड़ी कई और घटनाएं भी सामने आई हैं। जिस पर सियासत भी जमकर हो रही है। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें करीब 22 विधायकों के साइन थे।
उत्पीड़न को रोकने दिया ज्ञापन
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 22 आदिवासी विधायकों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। जिसमें प्रदेश में आदिवासियों और दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग करते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, आदिवासी विधायक कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंघार, बाला बच्चन और अशोक मर्सकोले के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर पूरे मामले में उनसे उचित कार्रवाई की मांग की है।
राज्यपाल आगे आएं
कमलनाथ ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि ‘हमने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। लेकिन जिस तरह से सीधी की घटना ने प्रदेश को शर्मसार किया है, उसी तरह अन्य कई घटनाएं भी आदिवासी वर्ग के खिलाफ आई हैं। ऐसे में राज्यपाल को आदिवासी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि राज्यपाल खुद आदिवासी वर्ग से आते हैं। इसलिए हमने मांग की है कि आगे आकर आदिवासियों की रक्षा के लिए कदम उठाएं। उनसे खुद पूरे मामले में जांच करवाने की मांग की है।’
बता दें कि सीधी, इंदौर और सागर की घटनाओं के बाद कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार पर हमलावर है। वहीं अब कमलनाथ के साथ कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines