MP Politics: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ग्वालियर में सभा करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर शिवराज सरकार को सबसे ज्यादा घेरा। प्रियंका गांधी के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है।
2014 के पहले कतारें लगती थी
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार की सभा में कहा था कि शिवराज सरकार रोजगार के मामले में सबसे ज्यादा विफल रही है। तीन सालों में इस सरकार ने 27 नौकरियां दी है। उनके इसी आरोप पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने प्रियंका गांधी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 2014 के पहले, युवाओं को रोजगार के लिए कतारें लगानी पड़ती थी। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। वह स्थिति आज भी याद की जाती है। लेकिन आज देश में युवाओं को आसानी से रोजगार मिल रहा है निजी क्षेत्र हो या शासकीय क्षेत्र हो सब जगह रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।
मोदी सरकार में मिल रहा रोजगार
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल से उलट मोदी सरकार में लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे देश भर में शनिवार के दिन 70000 युवाओं को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विचारधारा है कि देश में हर महीने 70 हजार लोगों को रोजगार मिले। आज देश में युवाओं को आसानी से रोजगार मिल रहा है निजी क्षेत्र हो या शासकीय क्षेत्र हो सब जगह रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोजगार मेले के तहत ग्वालियर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इस दौरान सिंधिया ने ग्वालियर के कई युवाओं को रोजगार पत्र दिए। सिंधिया ने कहा रोजगार मेले का आज सातवां संस्करण है। इस योजना के तहत हर महीने 70000 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines