MP Politics: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया, सत्र के स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बीजेप विधायकों को सीएम हाउस पर लंच के लिए बुलाया, इस दौरान सीएम ने विधायकों को बड़ा टॉस्क दिया है, जिसे 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
भोपाल का चक्कर छोड़िए
सीएम हाउस पर लंच के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘विधानसभा चुनाव में अब केवल एक साल का ही वक्त बचा है, इसलिए सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र पर फोकस करना शुरू कर दें और भोपाल का चक्कर छोड़े, सभी विधायक राजधानी में डेरा न जमाकर अपने-अपने क्षेत्र पर फोकस करें।’
एक-एक दिन कीमती
मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि अब अगले 10 महीने तक एक-एक दिन कीमती है, इसलिए विधानसभा क्षेत्रों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, जो कमजोरियां उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाए, एक से 15 फरवरी तक सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकालें और इस यात्रा को भव्य बनाने का भी काम करें, सीएम ने सभी विधायकों को विकास यात्रा निकालने का टारगेट दिया है। इसके अलावा आने वाले वक्त में जितने भी जयंती और कार्यक्रम हैं, उन्हें भव्य रूप से मनाया जाए और इन सभी कार्यक्रमों में विधायक खुद शामिल हो।
चुनाव जीतना सबसे ज्यादा जरूरी
मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि अब चुनाव जीतना सबसे जरूरी काम है, इसलिए उन्होंने विधायकों के साथ बैठक में सभी को चुनाव जीतने का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही है, बीजेपी विधायकों ने बताया कि सरकार बनाने के लिए विधायकों को चुनाव जीतने और क्षेत्र में फोकस करने की बात कही गई है, क्योंकि अब चुनाव में एक साल से भी कम वक्त बचा है।
विधायक निधि लेप्स नहीं होना चाहिए
सीएम शिवराज ने कहा कि किसी भी विधायक के क्षेत्र की विधायक निधि लेप्स नहीं होनी चाहिए, इसलिए विधायकों की विकास कार्यों की निधि बढ़ाई भी गई है, सांसदों को यह सुविधा पहले ही प्राप्त थी, इसलिए अब विधायकों की राशि भी बढ़ा दी गई है, जिससे विधायकों को भी राशि का बेहतर रूप से इस्तेमाल करना चाहिए और किसी भी कीमत में राशि को लेप्स नहीं होने देना चाहिए।
बता दें कि अब 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाला है, ऐसे में आज कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसलिए बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में फोकस करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
44 mins agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines