MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। फिलहाल तो बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी एमपी की सियासत के केंद्र में बने हुए है। क्योंकि इस बात की चर्चा तेज हैं कि 6 मई को दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, ऐसे में बीजेपी लगातार उन्हे मनाने में जुटी है।
नरेंद्र सिंह तोमर कर सकते हैं बातचीत
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से जब दीपक जोशी को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ‘अभी किसी भी मामले पर टिप्पणी करना उपयुक्त नहीं है, सभी लोग एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, जब भी चुनाव का समय आता है तो कई बार इस प्रकार की परिस्थितियां पैदा होती है। तोमर ने कहा कि मैं भी उनसे (दीपक जोशी) से बात करूंगा’
रघुनंदन शर्मा ने भी की मनाने की कोशिश
इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी दीपक जोशी को मनाने की कोशिश की है। रघुनंदन शर्मा ने दीपक जोशी से मुलाकात की थी। लेकिन बताया जा रहा है कि वह मानने को तैयार नहीं है। रघुनंदन शर्मा का कहना है कि दीपक जोशी उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की समाधि को लेकर व्यथित हैं, उनका कहना है कि पिताजी की समाधि धूल खा रही है, पार्टी में अब मान सम्मान नहीं रहा है। मेरे कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हो रही। इसलिए दीपक नहीं मान रहे, लेकिन उन्हें मनाने का प्रयास जारी रहेगा।
पार्टी की विचारधारा का दिया हवाला
रघुनंदन शर्मा ने कहा कि दीपक जोशी को पार्टी की विचारधारा का हवाला भी दिया गया, लेकिन लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत मान-सम्मान की बात कही, क्योंकि उन्होंने 6 महीने पहले ही मन बना लिया था, दो महीने पहले भी आवेश में आए थे, लेकिन मैंने ही उन्हें रोका था। इस बार भी उन्हें मनाने की कोशिश जारी है।
बताया जा रहा है कि दीपक जोशी 6 मई तक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, ऐसे में अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो यह चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में बड़ा सियासी उलटफेर होगा। क्योंकि दीपक जोशी कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं, वह खुद भी तीन बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी जनसंघ और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines