Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बात की है। क्योंकि प्रदेश के कुछ जिले नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे में पुलिस अलर्ट पर नजर आ रही है।
तीनों जिले अलर्ट पर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद एमपी के नक्सल प्रभावित जिलों में हॉक फोर्स और पुलिस को निगरानी अलर्ट पर रखा गया। जिन जिलों में पुलिस की सख्ती बढ़ाई गई है। उनमें बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिले शामिल हैं, क्योंकि यह तीनों जिले नक्सल प्रभावित माने जाते हैं। हाल ही में बालाघाट में पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सलियों को मारा था।
पुलिस मुख्यालय ने तीनों जिलों में हॉक फोर्स को विशेष निगरानी के निर्देश दिए है। बता दें कि बालाघाट में हाल ही में दो इनामी महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया था। ऐसे में यहां पुलिस की सख्ती ज्यादा है। पुलिस को इस बात की आशंका हैं कि नक्सली बदले की भावना से किसी वारदात को अंजाम न दें। ऐसे में छत्तीसगढ़ से लगी बार्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी है।
एमपी में घुस सकते हैं नक्सली
सबसे अहम बात यह है कि जब भी नक्सली छत्तीसगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देते हैं तो वहां पुलिस और सेना की सख्ती बढ़ जाती है। ऐसे में नक्सली अक्सर मध्य प्रदेश का रुख करते हैं, ताकि यहां खुद को सुरक्षित रखा जा सके। यही वजह है कि दंतेवाड़ा के हमले के बाद नक्सलियों के एमपी के सीमावर्ती जिलों में घुसने का भी डर है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
15 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
15 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
16 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
19 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines