MP Assembly Election Result 2023: भोपाल में मतगणना केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। केंद्र में केवल अधिकृत प्रवेश पत्र धारक ही प्रवेश कर पाएंगे। मतगणना के दिन ड्राई- डे घोषित किया गया है। शराब दुकान बंद रहेंगी। मतगणना कर्मियों का रेण्डमाईजेशन 3 स्तर पर होगा। प्रथम स्तर का रेण्डमाईजेशन हो चुका है। द्वितीय स्तर का रेण्डमाईजेशन मतगणना के प्रारंभ से 24 घंटे (कल) पूर्व होगा और तृतीय रेण्डमाईजेशन मतगणना के दिन (03 दिसंबर) सुबह 5 बजे होगा।
मीडियाकर्मी के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया
रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पोस्टल बैलेट के लिए बनाए गए है। स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना सेंटर में बने पोस्टल बैलेट के स्ट्रॉग रूम में 2 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे के बाद स्थानांतरित करने की कार्यवाही करेगें।
पोस्ट से प्राप्त होने वाले सेवा निर्वाचकों के पोस्टल बैलेट मतगणना केन्द्र पर प्रातः 08 बजे के पूर्व तक प्राप्त होंगे। अधिकृत मीडियाकर्मी के लिए मतगणना केन्द्र पर एक पृथक कक्ष में मीडिया सेन्टर बनाया गया है। ईव्हीएम की मतगणना टेबल पर एक काउटिंग सुपवाईजर, एक काउटिंग असिस्टेंट, एक काउटिंग स्टॉफ और एक माइक्रो आर्जवर रहेगा। पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउटिंग ऐजेन्ट रहेंगें।
यह भी पढे़: अहमदाबाद में IPS की पत्नी ने फंदा लगाया, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पुलिस कर रही वजह की तलाश
अमान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत दल, और अंत में निर्दलीय
स्ट्रॉग रूम से मतगणना हॉल तक मशीनें पहुंचने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार व्यवस्था निर्धारित की गई है, जिसका सीसीटीवी कवरेज होगा। आर्जवर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं है। केवल रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और गणना सुपरवाइजर जो ईटीपीबी से जुडे हैं वे केवल ईटीपीबीएमएस सिस्टम ओपन करने के लिए ओटीपी हेतु मोबाईल ले जा सकेंगे। और उसके पश्चात मोबाईल बंद कर प्रेक्षक रिटर्रिंग सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कराएं जांएगे।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल पर रणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस 135 पार, भाजपा और सर्वे दोनों की होगी हार
मतगणना सुबह से शुरू हो जाएगी
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू होगी। फिर पोस्टल बैलेट की मतगणना के आधे घण्टें पश्चात् 08:30 बजे ईव्हीएम से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभा के पोस्टल बैलेट की मतणना समाप्त होते ही अभ्यर्थीवार डाकमतों के परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रत्येक राउंड पूरा होने पर नियमानुसार उस राउंड के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
दूसरे राउंड की गिनती प्रारंभ होगी
मतगणना के परिणाम के लिए स्क्रीन आदि पर व्यवस्था की गई है। मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://results.eci.gov.in तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाईट ceomadhyapradesh.nic.in पर भी प्रदर्शित होगें। इसके साथ साथ आमजनों की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाईन एप्प पर भी मतगणना के परिणाम उपलब्ध रहेगें। मतगणना उपरांत निकाले जाने वाले जुलूस, रैली आदि नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर ही निकाली जा सकेगी।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
19 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines