MP News: शिवराज सरकार इस बार बारिश के मौसम के पहले बांधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर नजर आ रही है। क्योंकि पिछले साल हुई कारम डैम की घटना के बाद सरकार इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों के साथ बैठक करके बारिश के मद्देनजर बांधों की सुरक्षा और बाढ़ की आपात स्थितियों को लेकर समीक्षा बैठक की है।
गलती पर होगी कार्रवाई
मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बैठक में अफ़सरों को मंत्रियों की दो टूक बारिश-बाढ़ के दौरान किसी भी तरह की गलती सामने नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो फिर सख्त कार्रवाई के लिए सभी तैयार रहें। मंत्री ने प्रदेश के सभी बांधों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
सीसीटीवी से होगी बांधों की निगरानी
वहीं बारिश का पानी भरने से बांध के सभी गेट को खोलने और बंद करने के दौरान परिस्थितियों का आकलन किया जाए, अभी से सभी सुधार कार्य शुरू कर दिए जाएं ताकि आखिरी वक्त में परेशानी न हो। नहरों की सफाई और मरम्मत के काम 10 दिन में पूरे करने के टारगेट भी दिए हैं। खास बात यह है कि अब प्रदेश के सभी बांधों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। इसके अलावा बांधों के पास जो अतिक्रमण किए गए हैं, उन्हें भी पूरी तरह से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।
कारम डैम ने उड़ा दी थी अफसरों की नींद
दरअसल, पिछले साल धार जिले में कारम डैम में हुए लीकेज ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। क्योंकि 301 करोड़ की लागत से बने कारम डैम में लीकेज आ गया था। जिससे 18 गांवों पर सीधा संकट था। ऐसे में आनन-फानन में डैम को बचाने के लिए उसे खाली कराया गया था। इस डैम के लीकेज की वजह से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। क्योंकि डैम का पानी फसलों में भर गया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines