हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीखो कमाओ योजना के पंजीयन आज से होंगे शुरू, जानिए कितना मिलेगा पैसा

विज्ञापन
seekho kamao yojana

MP News: मध्य प्रदेश में आज से सीखो कमाओ योजना के पंजीयन शुरू हो जाएंगे। इस योजना को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। जिसके बाद आज योजना को लॉन्च किया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस योजना की तारीफ करते हुए इस बेरोजार युवाओं के लिए अच्छा मौका बताया है।

युवाओं को हिम्मत और बल मिलेगा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘सीखो कमाओ योजना युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। क्योंकि यह बेरोजगार नौजवानों के हाथों में बल देने की योजना है। युवाओं को हिम्मत और संबल देने की योजना का शुभारंभ किया जा रहा है, 23 राज्यों की करीब 11 हजार कंपनियों रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो युवाओं को रोजगार देंगी। अब हमारा नौजवान घर बैठे सीखते हुए 10 हजार रुपए महीने कमाएगा।’ बता दें कि आज राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन से सीएम शिवराज इस योजना का शुभारंभ करेंगे। जहां पहले चरण में प्रदेश के लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

क्या है सीखो कमाओ योजना

सीखो कमाओं योजना शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए शुरू की है। जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, स्टाइपेंड के साथ कमाई के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 18 से लेकर 29 वर्ष तक के मध्यप्रदेश के निवासी युवा लाभान्वित होंगे। इस योजना में 12 वी या आईटीआई पास अथवा उच्च शिक्षित युवा भी लाभान्वित हो सकेंगे।

योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग के दौरान 5 वीं से 12वीं पास युवाओं को 8000, आईटीआई पास को 8500, डिप्लोमा धारी को 9000, और स्नातक अथवा उच्च शिक्षित युवाओं को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड के रूप में प्रतिमाह प्रतिमाह दिया जाएगा। योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म और ट्रैवल अस्पताल, रेलवे, आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र , उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण आदि। ऐसे क्षेत्र जिनमें प्रशिक्षण उपरांत छात्र- प्रशिक्षणार्थी गिग इकोनोमी एवं ब्लू कॉलर जॉब्स हेतु उपयुक्त होंगे।

मध्य प्रदेश सरकार की सीखों कमाओं योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। जिसके तहत ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा। बता दें कि योजना के तहत ऐसी कंपनियों को जोड़ा जाएगा जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें