MP News: बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की हर दिन भारी भीड़ लगती है। देश-विदेश से लोग बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। जबकि महाकाल लोक बनने के बाद अब भक्तों की संख्या में और भी तेजी आई है। ऐसे में अब बाबा महाकाल लोक घूमने वाले भक्तों को एक और बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
महाकाल के भक्तों को मिलेगी ई-बाइक की सुविधा
महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को अब जल्द ही ई-बाइक किराए पर मिलने लगेगी। इसके लिए शुक्रवार को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। इसके तहत 150 ई-बाइक मिलेगी जिसे आगामी तीन माह में शुरू कर दिया जाएगा। गोवा की तर्ज पर किराए पर शहर घूमने के लिए ई बाइक मिलेगी।
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में तीन बड़े निर्णय लिए गए है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर संचालन के साथ महाकाल लोक में एक ही ड्रेस कोड, एक ही कलर के ई-रिक्शा संचालन और सिटी ट्रांसर्पोट में चीफ ऑपरेटिंग आफिसर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा शहर में बढ़ती हुई श्रृद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसे क्रय करने के लिए जीसीसी मॉडल पर संचालन किये जाने के प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इसके अलावा शहर हित के लिए प्रथम फेज में 30 इलेक्ट्रिक बसे क्रय कर 20 बसे शहरी मार्गों पर और 10 बसे अंर्तशहरी नेट कास्ट मॉडल पर चलाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। वहीं ई-बाइक की सुविधा मिलने के बाद भक्तों को उज्जैन शहर घूमने भी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines