MP News: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से संवाद करते हुए उनके खाते में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर कर दी। इसके अलावा सीएम ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में CBSE बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को भी लैपटॉप देने की योजना चालू की जाएगी।
196.60 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 196.60 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। बता दें कि इस बार सरकार ने 75 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप देने का ऐलान किया था। जहां मध्य प्रदेश के 78641 स्टूडेंट्स को यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। इस दौरान सीएम शिवराज ने टॉपर बच्चों को सम्मानित भी किया।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1681935678668697600?s=20
आज प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मध्य प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब हमने मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 कर दी है ताकि बच्चों को डॉक्टर बनने का मौका मिल सके। मेरी बेटियों, पहले दूसरे गांव में 8वीं के बाद बेटियां पढ़ने नहीं जाती थीं, क्योंकि दूसरे गांव जाना हो तो मम्मी-पापा पैदल नहीं जाने देते थे। इसलिए जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने फैसला किया कि दूसरे गांव अगर बेटियां पढ़ने जाएंगी तो उन्हें साइकिल दी जाएगी। ताकि बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।’
टॉपरों को मिलेगी स्कूटी
इस दौरान सीएम शिवराज ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ‘अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी। जबकि लैपटॉप देने वाली योजना एमपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई बोर्ड में भी लागू होगी। बता दें कि अब तक प्रदेश में लैपटॉप योजना का लाभ केवल एमपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को दी जाती थी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines