हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कार्यक्रम में नहीं आईं, कटेगा नाम…', MP के मंत्री ने लाड़ली बहनों को धमकाया- CEO मैडम को कहेंगे, सबको बुलाइए

मध्य प्रदेश में ‘मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी. इसके तहत पहले 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए गए. अब इसके तहत 1500 रुपए हर महीने मिलते हैं.

विज्ञापन

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. सीहोर जिले के ग्राम धामंदा और नापलाखेड़ी में नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण समारोह के दौरान, मंत्री ने मंच से लाड़ली बहनों को सीधे तौर पर चेतावनी दे डाली. इनसे पहले मंत्री विजय शाह भी नाम कटवाने की धमकी दे चुके हैं.

उन्होंने मंच से कहा, ‘यहां पर 894 लाडली बहनें हैं, उन्हें 1500 रुपए दे रहे हैं. (कार्यक्रम में) आईं कितनी बहनें. एक दिन सीईओ मैडम को बोलेंगे कि सभी बहनों को बुलाइए. नहीं आईं तो नाम कटवा देंगे, रिपोर्ट भेज दी जाएगी. जो देता है, उसका बोलो. बहनों को कांग्रेस के राज में पैसा मिलता था क्या?’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘ये देश आपका है. इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो लोकप्रिय तो हैं ही, लोग उनसे प्यार भी बहुत करते हैं. दिल्ली से गेहूं पहुंचा रहे हैं. दिल्ली से किसानों के लिए पैसा पहुंचा रहे हैं. पहले कांग्रेस की सरकार क्या पैसा देती थी क्या?’

विज्ञापन

मंत्री ने सीहोर जिले के नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपये की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र और धामंदा में 65 लाख रुपये की लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया.

बता दें, मध्य प्रदेश में ‘मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी. इसके तहत पहले 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए गए. अब इसके तहत 1500 रुपए हर महीने मिलते हैं. इसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र की गरीब महिलाओं को ये पैसे दिए जाते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola