MP Govt Work on Youth Employment: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य में औद्योगिक विकास के साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर काम रही है। प्रदेश के सभी विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर पर खास ध्यान दे रही है। राज्य सरकार के प्रदेश के टूरिज्म प्रोजेक्ट्स में युवाओं की ट्रेनिंग के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए काम कर रही है। हाल ही में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड की समीक्षा बैठक बुलाई।
ट्रेनिंग के साथ उनके रोजगार पर हो काम
इस बैठक में मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने अधिकारियों को टूरिज्म प्रोजेक्ट्स में युवाओं को ट्रेनिंग देने के साथ नौकरी दिलाने पर भी काम करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए ऑप्शन के साथ प्लान बनाकर काम करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने जनमानस और पर्यटकों से जुड़े प्रोजेक्ट्स को जमीन पर लागू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद इन सभी प्रोजेक्ट के काम के प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे।
यह भी पढ़ें: MP के इंदौर में लेबर वेटिंग रूम की पहल; सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ, जानिए क्या बोले
समय पर पूरा हो प्रोजेक्ट का काम
इसके साथ ही राज्य मंत्री लोधी ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के बाद मैहर में बढ़ रही पर्यटकों संख्या को देखते हुए मां शारदा मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने पर खास ध्यान दिया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन चरित्र, योगदान और घटनाओं पर आधारित संग्रहालय निर्माण के प्लान पर काम करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
9 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines