Ambani and Adani Will Big Investment in MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) होने वाला है। इस समिट में देश और विदेशों के उद्योगपति और निवेशक आने वाले हैं। इसलिए राज्य में इस समय काफी बड़े स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि इस समिट से राज्य के विकास को नए पंख मिलेंगे। GIS में मध्य प्रदेश को एक खास सौगात मिलेगी, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और ज्यादा बेहतर होगी।
अंबानी और अडानी करेंगे एमपी में निवेश
जानकारी के अनुसार, अब भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में लोगों को कैंसर और ट्रांसप्लांट जैसी जटिल मेडिकल सेवाओं के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें ये सारी सुविधाएं राज्य में ही मिलेंगी। दरअसल, मध्य प्रदेश में अंबानी और अडानी ग्रुप की तरफ से हेल्थ सेक्टर में निवेश किया जाएगा। भोपाल में सर गंगा राम अस्पताल की ब्रांच खुलेगी। राज्य में नए अस्पताल खोलने के लिए पहली बार 20 तरह की अनुमतियां लोक सेवा गारंटी में लाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘CM Rekha Gupta ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा’, आतिशी का बड़ा आरोप
3 प्राइवेट अस्पतालों को मिल सकती है मंजूरी
भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान प्रदेश में 3 बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों के निवेश को मंजूरी मिल सकती है। इस बार GIS की नई प्लानिंग के तहत कार्यक्रम स्थल के पीछे पीएम और सीएम का लाउंज बना हुआ है। इस लाउंज का फर्स्ट फ्लोर पर मुख्यमंत्री और ग्राउंड फ्लोर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आरक्षित किया गया है। इस लाउंज का थीम ग्रामीण रखा गया है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 2050 की योजनाओं का वीडियो ही प्रेजेंट किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर एनामार्फिक टेक्नोलॉजी से लैस स्क्रीन से सजाया गया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
19 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
21 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
23 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines