MP GIS CM Mohan Yadav Address: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव उनके मंत्रीगण समेत देश-विदेश से निवेशक और उद्योगपति समिट में मौजूद रहे। इस 2 दिवसीय समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश अपने लॉन्ग विजन के साथ लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक उत्सव है, जो राज्य में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाओं को दर्शाती है।
5 सालों में दोगुना अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने अगले 5 सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। उनकी सरकार लगातार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेज रफ्तार के साथ काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक साल पहले निवेश और औद्योगिक विकास की यह यात्रा रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के जरिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू हुई थी। इसके साथ ही पूरे देश में पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें: MP GIS: ‘मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश की आपार संभावनाओं को दर्शाता है ये समिट’, बोले CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश की विकास गाथा
उन्होंने आगे कहा कि इसके अगले क्रम में जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम जैसे संभाग केंद्र में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव हुए। इससे राज्य में उद्योग को लेकर एक अलग प्रकार के उत्साह और उमंग का वातावरण बनने लगा। इसके साथ ही उनकी सरकार ने देश के बड़े शहरों और यूके, जर्मनी और जापान में भी मध्य प्रदेश की विकास गाथा को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
40 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
20 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
21 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines