MP Global Investors Summit-2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ (MP GIS) चल रहा है। आज इस समिट का दूसरा दिन और समापन है। समिट के दूसरे दिन का सत्र शुरू हो गया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव GIS-2025 के समारोह में पहुंच गए हैं। समिट के दूसरे सत्र में सीएम मोहन यादव के साथ राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दीप जलाकर दूसरे सत्र की शुरुआत की। समिट को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम मोहन यादव की सरकार में इस बार काफी बड़े स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इस समिट के जरिए प्रदेश में निवेश की बारिश हो रही है।
2047 तक MP में 60 प्रतिशत होगा अर्बनाइजेशन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे राज्य की जनता को विश्वास है कि प्रदेश तेजी के साथ विकास करेगा। आज के समय में अर्बनाइजेशन देश और प्रदेश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि 1983 में मध्य प्रदेश में सिर्फ 17 प्रतिशत अर्बनाइजेशन था, आज यह हिस्सा बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है। इस विकास को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि साल 2047 तक यह हिस्सा 60 प्रतिशत तक हो जाएगा।
EV के लिए विकसित होगा इको-सिस्टम
उन्होंने कहा कि हमें कल के लिए शहर और प्रदेश बनाना है। इसलिए आज हमें इस क्षेत्र में चिंतन करना बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश विकसित हो और एक ग्रीन प्रदेश बने। हम चाहते हैं कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलें। प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए एक पूरा इकोसिस्टम बनाने के बारे में हमने पॉलिसी में बताया है। इसका उद्देश्य यह है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल हो और प्रदेश में पॉल्यूशन कम हो।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines