MP Energy Minister Pradyuman Singh Tomar: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार में मेहनत कर रही है। मोहन सरकार प्रदेश के किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का संकल्प किया है। अपने इस संल्कप को पूरा करने के लिए मोहन सरकार द्वारा आरडीएसएस (RDSS) जैसी योजना भी चलाई जा रही है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को ग्वालियर के ट्रिपल आईटीएम के सभागार में ग्वालियर और चंबल संभाग के विद्युत अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए घोषित अवधि में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा है।
ऊर्जा मंत्री का आधिकारियों को निर्देश
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मोहन सरकार के संल्कप को पूरा करने चलाए जा रहे रिवेम्प्ट डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्कीम (RDSS) और SSTD योजना के तहत ग्वालियर एवं चंबल संभाग में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, 33 केव्ही लाईन, 11 केव्ही लाईन के विस्तार का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। मंत्री ने आधिकारियों से कहा कि रणनीति बनाकर RDSS योजना के लाभ के बारे में जनता को बताया जाए, ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिल सके। ऊर्जा मंत्री तोमर ने बिजली अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि मेंटेनेंस का काम अच्छे से होना चाहिए इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘मध्य प्रदेश के विकास के लिए उद्योग जरूरी, शाजापुर में लगेगी फूड इंडस्ट्री ‘, कार्यक्रम में बोले CM
अधिकारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अच्छे काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित दंड दिया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह जनता से बातचीत बनाए रखें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल और शहरी क्षेत्रों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
13 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
16 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
19 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines