MP Congress: मध्य प्रदेश में एआईसीसी डेलीगेट्स की सूची आने के बाद कांग्रेस में ही सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस ने एक व्यक्ति एक पद का फैसला किया था। लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं को प्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ एआईसीसी डेलीगेट्स में भी जगह मिली है। जबकि कई बड़े नेताओं को इस सूची में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में कांग्रेस ने अब बड़ा ऐलान किया है।
इन नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारियां
दरअसल, एआईसीसी डेलीगेट्स एक ही परिवार को दो-दो सदस्यों को जिम्मेदारियां दे दी गई। जबकि कई बड़े नेताओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं थे। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए। जिसके बाद कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि जिन नेताओं को एआईसीसी डेलीगेट्स में जगह नहीं दी गई है, उन्हें आने वाले वक्त में संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 200 एआईसीसी डेलीगेट्स की सूची भेजी गई थी, जिसमें से 99 नेताओं को ही जगह मिली।
एआईसीसी डेलीगेट्स की नई सूची में कांग्रेस के कई अहम नेताओं को जगह नहीं मिली है, जिनमें अरुण यादव के विधायक भाई सचिन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान जैसे नेताओं को इस बार कोई पद नहीं मिला। जबकि इनके पास पहले से जो पद थे, वह भी हाथ से निकल गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि कई नेताओं में नाराजगी है। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही संगठन में इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दे सकती है।
एक ही परिवार के दो नेता
दरअसल, सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि एआईसीसी डेलीगेट्स की जो नई सूची आई है, उसमें एक ही परिवार के दो नेता शामिल हैं। जिसमें कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ उनके बेटे जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया के साथ उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम शामिल है। इसके अलावा जीतू पटवारी, विभा पटेल, नूरी खान, जेपी धनोपिया सहित कई ऐसे नेता हैं, जिनके पास एक से ज्यादा पद पार्टी में हैं। यही वजह है कि कांग्रेस की इस सूची पर सवाल उठे थे।
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन में भी लगातार बदलाव कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस संगठन में कुछ और भी बड़े बदलाव करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस कुछ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दे सकती है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines