MP Urination Incident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उस आदिवासी से मुलाकात की, जिस पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान स्वरूप मजदूर दशमत रावत के पैर धोये।
सीधी जिले में मजदूर पर पेशाब करते कैमरे में कैद हुए आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद विपक्ष कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर थी।
यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में खेत से चुरा ले गए 2.5 लाख के टमाटर, महिला किसान बोली- कर्ज लेकर की थी खेती, अब क्या करूं?
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676820107753066496
मुख्यमंत्री बोलें- किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने घटना के लिए दशमत रावत से माफी मांगी। मजदूर के पैर धोते हुए उनकी तस्वीरें शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं। लिखा गया कि ये वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है तो जनता भगवान है।
ट्वीट में लिखा गया कि किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे लिए, गरीब भगवान हैं और लोग मेरे लिए भगवान के समान हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के बराबर है। हमारा मानना है कि भगवान हर इंसान में रहते हैं। दशमत रावत के साथ हुई अमानवीय घटना से मुझे दुख हुआ… गरीबों के लिए सम्मान और सुरक्षा महत्वपूर्ण है…।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676826713454686209
दशमत रावत को पौधा लगाने के लिए ले गए स्मार्ट सिटी पार्क
शिवराज सिंह चौहान दशमत रावत को पौधा लगाने के लिए भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में ले गए. मुख्यमंत्री मजदूर के साथ गतिविधि करते दिखे।
मजदूर से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि वीडियो देखकर उनका मन बहुत व्यथित और पीड़ा से भर गया है। उन्होंने कहा कि वह भोपाल में पीड़ित और उसके परिवार से मिलेंगे।
यह भी पढ़ेंः मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और राज्य सरकार का जवाब, सॉलिसिटर जनरल बोले- स्थित में हो रहा सुधार
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676616772521435137
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य) और 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद शिवराज सरकार ने बुधवार को आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से ढहा दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines