MP CM Mohan Yadav Special Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत बीते दिन उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकारी विभाग जन-कल्याण के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने सायबर सुरक्षा की जिम्मा इलेक्ट्रानिक विकास निगम को दे दी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने पीपीपी मोड पर आईटी पार्क बनाने के लिए भी कहा है।
बढ़ाया जाए ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ाने पर बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन, अवैध वृक्ष कटाई और सघन बस्तियों में पुलिस पेट्रोलिंग में ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल को बढ़ाया जाए। ड्रोन टेक्नोलॉजी से वन क्षेत्रों में शिकार की घटनाओं को ज्ञात कर अपराधियों को दंडित करने में उपयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैपकास्ट के साथक्रिस्प और इस तरह की बाकी संस्थाओं को मिलकर काम करें।
यह भी पढ़ें: ‘सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना में रीवा पीछे नहीं है’, बोले मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
पीपीपी मोड पर बनाए जाएं आईटी पार्क
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में पीपीपी मोड पर आईटी पार्क बनाए जाएं। इंदौर, उज्जैन और रीवा में इन संभावनाओं को साकार किया जाए। सभी आईटी प्रोजेक्ट्स के कामों को तय समय- सीमा पर पूरा किया जाए। सीएम मोहन यादव ने नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों, फसलों की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नई टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करने पर खास जोर दिया है। उन्होंने आगे आईआईटी इंदौर से जुड़े डोंगला वेधशाला पर बात की।
संबंधित खबरें
'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
20 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
20 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
21 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines