MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार बनने के बाद पहली बार विधानसभा में बजट सत्र होने वाला है। यह 16वीं विधानसभा का भी पहला बजट सत्र बुधवार 7 फरवरी को होगा। बजट सेशन के शुरू होने से पहले मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की जाएगी। इस कैबिनेट बैठक में सरकार की तरफ से बजट सेशन में पेश किए जाने वाले लेखा अनुदान के प्रारूप को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस बैठक में उन सभी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान तय किए जाएंगे, जो अप्रैल से लेकर जुलाई तक के लिए होंगे।
योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान
इसमें कैबिनेट बैठक में लेखा अनुदान के प्रारूप पर चर्चा करने के साथ-साथ सरकार विधानसभा में साल 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान भी रख सकती है। सरकार द्वारा अप्रैल से लेकर जुलाई तक के सभी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान एक लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। बता दें कि, सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई-अगस्त में होने वाले मानसून सत्र में पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सीहोर में बनेगा सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शिलान्यास
संशोधन विधेयक पर चर्चा
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता वाली इस कैबिनेट मीटिंग में मध्य प्रदेश के माल और सेवा कर (Goods and Services Tax), प्रदेश की प्राइवेट यूनिवर्सिटी और मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन को लेकर भी विधेयक पेश किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को सहकारी समितियों के जरिए कम समय और बिना ब्याज वाला कृषि लोन उपलब्ध करवाने की प्लानिंग पर भी बात की जाएगी।
सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा
मालूम हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया। यह स्कूल विद्याभारती मध्यप्रांत द्वारा बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
17 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
17 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
17 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines