Millets Production In MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स के प्रोडक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चरल एक्सपर्ट और विभागीय अधिकारियों की समिति बनाकर कार्य-योजना विकसित की जाए। समिति में कृषक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
कृषकों की आय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मोटे अनाजों के उत्पादन से फसल लेने की लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। यह पहल किसानों के सोशल इकोनॉमिक लेवल में सुधार लाने और खेती को लाभ के व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।
उत्पादन बढ़ाने कृषकों का करें सहयोग
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में ऑयल सीड्स और दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जाए। इसके लिए किसानों को न्यू एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी, बीज, सूटेबल फर्टिलाइजर और कीटनाशक के संबंध में मार्गदर्शन किया जाए।
एमपी में धान के एरिया कवरेज साधन 36 लाख 33 हजार हेक्टर एरिया में है और फर्टिलाइजर के लिए 7 लाख 76 हजार किसान रजिस्टर्ड हैं। मीटिंग में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने PM मोदी को बताया आधुनिक भागीरथ; जानिए और क्या बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री?
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
13 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
17 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
17 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
18 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
23 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines