MP by Election 2024: मध्यप्रदेश में विजयपुर सीट पर हुए उपचुनाव में मोहन यादव सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने सात हजार ज्यादा वोटों से हरा दिया। रावत 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी से आगे थे। बता दें कि 30 अप्रैल 2024 को रावत कांग्रेस का हाथ जोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसके बाद 64 साल के रावत को सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया था।
विजयपुर में पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को 178 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद बीजेपी लगातार आगे थी। आठवे राउंड तक भाजपा की लीड 8 वोटों से अधिक हो गई थी। इसके बाद बड़ा उलटफेर 15 वें राउंड के बाद देखने को मिला। 16वें रांउड में कांग्रेस 1842 वोटों से आगे हो गई। वहीं 17 वे राउंड में यह लीड बढ़कर 4747 हो गई। उधर हार के बाद बीजेपी ने रीटोटलिंग के लिए आवेदन किया है।
यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में महायुति की जीत के 5 बड़े कारण, लोगों को पसंद आया शिंदे का काम
कांग्रेस ने बांटी जलेबी
विजयपुर में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में जलेबी बांटी गई। पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा यह 2028 के विधानसभा चुनाव का आगाज है। विजयपुर उपचुनाव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वहीं बीजेपी मुख्यालय में लाए गए ढोल नगाड़े बिना बजे ऐसे ही रखे रह गए। बुधनी में फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। 6 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रमाकांत भार्गव 6 हजार 668 वोट से आगे हैं। हालांकि भार्गव पहले राउंड में पीछे रहे थे।
यह भी पढ़ेंः Maharashtra Election Result: ‘कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं,’ शुरुआती रूझानों के बीच बोले संजय राउत
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines