MP Budget Session 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। 16वीं विधानसभा के इस बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों, फैसलों और योजनाओं की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने ‘केन-बेतवा परियोजना’ से लेकर राज्य सरकार की युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन की विशेषताएं बताई हैं। चलिए जानते हैं कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण की कुछ खास बातें…
‘केन-बेतवा परियोजना’
सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश ने भी विकसित मध्य प्रदेश की परिकल्पना की है। इसके तहत राज्य में विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर सरकार द्वारा काम किया जा रहा है। राज्य के समावेशी विकास के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर नीतिगत निर्णयों पर कल्याणकारी योजनाओं पर काम हो रहा है। इसमें ‘केन-बेतवा परियोजना’ शामिल है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिलों में सिंचाई और पीने के पानी की सुविधा बढ़ेगी। वहीं, पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से 11 जिलों को लाभान्वित होंगे।
GYAN का मंत्र
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GYAN का मंत्र दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस GYAN (गरीब, युवा शक्ति, किसान और नारी सशक्तीकरण) का अर्थ बताया है। मध्य प्रदेश सरकार ने बिना समय लगाए इन GYAN को लेकर राज्य में काम शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन प्रारंभ कर दिया है।
नारी सशक्तीकरण मिशन
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से देवी अहल्या नारी सशक्तीकरण मिशन शुरू किया है। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को कृषि व्यवसाय की ओर ले जा रहे हैं, इससे उनकी आय बढ़ेगी।
विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवसाय को बेहतर बनाया है। सरकार ने प्रदेश के टॉपर छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी दी है। प्रदेश के 8971 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में पैसे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2025: 14 दिन, 9 बैठकें और हंगामे के आसार, मध्य प्रदेश की विधानसभा में गूंजेंगे ये मुद्दे
प्रदेश में 89,000 आवास का निर्माण
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इसके अलावा भारत सरकार से 89,000 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पीएम जनमन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 24 जिलों में जारी है। योजना के अंतर्गत अभी तक 1,83,000 परिवारों का सर्वे हुआ है, जिसमें से 1,68,000 आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्तमान वित्त वर्ष में 124 किलोमीटर की लंबाई की 66 सड़कों का निर्माण हो रहा है।
राज्य के विकास प्रोजेक्ट
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत 1640 करोड़ की लागत से 748 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहरों में 1263 किलोमीटर की उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
15 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
18 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
18 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines