हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Breaking: मुरैना में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

विज्ञापन

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बीती रात नूराबाद क्षेत्र में हाईवे पर बोलेरो और गिट्टी से भरे डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि डंपर बोलेरो के एक साइड पर चढ़ा चला गया जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 घायल हो गए।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1587679005498433536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587679005498433536%7Ctwgr%5E28dc7fdc7c647bbd2b6740949704e5931bbd4747%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fmadhya-pradesh%2Fmorena-road-accident-5-killed-3-severely-injured-in-bolero-and-dumper-collision-2250536

इलाज के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम

इन 4 घायलों में से एक ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। तीन की हालत अभी भी नाजुक है। सभी मृतक बित्तोली गांव के बताए गए हैं, जो ग्वालियर से लौटकर अपने गांव आ रहे थे।

तेज रफ्तार बना मौत का कारण

जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 एक बोलेरो गाड़ी ग्वालियर की ओर से आ रही थी। तभी गौरैया होटेल के सामने पीछे से एक डंपर ने गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी।

डंपर अनियंत्रित था और उसकी रफ्तार भी तेज थी। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान चली गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं जिनका पास के अस्पताल में इलाज जारी है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें