MP board paper leak: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक का मामला गर्माता जा रहा है। अब तक इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग ने कई नियम भी कड़े किए हैं। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
परीक्षा वाला मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे
स्कूल शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि अब परीक्षा सेंटर पर कैमरे वाला मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल ले जाना अब पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक कुमार पांडे ने यह निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर सीएस, एसीएस, पर्यवेक्षक, शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। अब परीक्षा केंद्र पर बाहर ही मोबाइल जमा करना होगा।
विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर केंद्राध्यक्ष नान-मल्टीमीडिया फोन जिसमें कैमरा ना हो या फिर लैंडलाइन फोन का उपयोग कर सकेंगे, खास बात यह है कि इसमें भी आदेश का उल्लंघन नहीं होना चाहिए नहीं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड 1935 अधिनियम, IPC की धारा, आईटी एक्ट 2008 के तहत FIR दर्ज कराई जाएगी।
ग्वालियर में लीक हुआ था पेपर
बता दें कि बीते 14 मार्च को ग्वालियर के हजीरा स्थित न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल से ही संस्कृत का पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष हुकुमचंद लचोरिया और सहायक केंद्र अध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया को किया को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा दोनों पर 18 मार्च एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
26 mins ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines