MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र 11 जुलाई से शुरू होगा। मंगलवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में ही अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। जिसमें सभी बीजेपी कांग्रेस के साथ अन्य दलों के विधायक भी शामिल होंगे।
सत्र से पहले होगी सर्वदलीय बैठक
बता दें कि बजट सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति बनेगी। जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। सत्र 11 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगा।
12 जुलाई को पेश होगा अनुपूरक बजट
वहीं मध्य प्रदेश का अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार सप्लीमेंट्री बजट करीब 25 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। जिसमें लाड़ली बहना योजना, छात्रों को स्कूटी देने जैसी तमाम योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 जुलाई को अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे।
कांग्रेस ने बुलाई बैठक
वहीं बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने आज शाम पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सभी विधायकों को मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनेगी।
वहीं बीजेपी ने भी विधानसभा सत्र के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीजेपी भी आखिरी सत्र में विपक्ष को सत्ता पक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। बता दें कि इसके बाद कोई सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines