MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है, बताया जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है। लेकिन दूसरी लिस्ट से पहले शिवराज सरकार में शामिल सिंधिया समर्थक एक मंत्री का विरोध शुरू हो गया है। खास बात यह है कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई है। जबकि मंत्री भी मौके पर मौजूद थे।
मंत्री सुरेश राठखेड़ा का विरोध
दरअसल, शिवराज सरकार में राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा का उनके क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इन नेताओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मंत्री का विरोध जताया है। पोहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया मंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकिट दिए जाने पर सामूहिक इस्तीफे की बात कही है।
पुराने कार्यकर्ताओं पर लगाया अपमान का आरोप
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उन पर पोहरी विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने सुरेश राठखेड़ा की जगह शिवपुरी बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष और सतनवाड़ा नरवर ग्रमीण प्रभारी दिलीप मुदगल को टिकिट की मांग पर अड़े है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोहरी में दिलीप मुदगल को टिकिट नहीं तो पोहरी में भाजपा नहीं। मुदगल समर्थकों ने सुरेश राठखेड़ा पर पुराने भाजपाईयों को अपमान करने का आरोप लगाया है।
सिंधिया के साथ बीजेपी में आए थे राठखेड़ा
बता दें कि सुरेश राठखेड़ा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में आए थे। सिंधिया समर्थक सुरेश राठखेड़ा 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, उन्होंने 2018 में बीएसपी के कैलाश कुशवाह को 7918 वोट से हराया था। लेकिन जब सिंधिया बीजेपी में गए तो राठखेड़ा भी विधायकी से इस्तीफा देकर उनके साथ बीजेपी में शामिल हो गए। बाद में वह बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में उतरे और जीतकर विधायक बने। उन्हें शिवराज सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया गया था।
ये भी देखें: ISRO के पूर्व अध्यक्ष Dr K Sivan बने इंदौर IIT बोर्ड के चेयरमैन
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
13 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines