MP Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की प्रक्रिया 17 नवंबर को समाप्त हो गई है। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर सफल मतदान हो चुका है। शाम 6 बजे तक 71.16 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी यानी 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि इस बार मध्य प्रदेश में कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
सीएम शिवराज सिंह ने डाला वोट
बुधनी से चुनाव लड़ रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान शिवराज ने कहा भाजपा सरकार ने पिछले 18 सालों में प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बना दिया, अब हम मध्य प्रदेश को सर्वोच्च बनाना चाहते हैं।
भोपाल में फर्जी वोटिंग की शिकायत
मतदान के बीच भोपाल के बैरागढ़ स्थित गणेश विद्या मंदिर क्रमांक 68 में फर्जी वोटिंग की शिकायत सामने आई है। बता दें कि यह शिकायत एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने की है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरागढ़ भूत क्रमांक 68 में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया।
हालांकि जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत करा दिया गया।
छतरपुर जिले में कांग्रेस उम्मीदवार के सहयोगी की हत्या
मध्य प्रदेश के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद कांग्रेस उम्मीदवार के एक सहयोगी की मौत हो गई और राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ झड़पों की सूचना मिली। अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए, जबकि मुरैना जिले के दिमनी निर्वाचन क्षेत्र में झड़प में दो लोग घायल हो गए, यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार, शुक्रवार तड़के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में दो राजनीतिक नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति सलमान की मौत हो गई।
छिंदवाड़ा में मतदान का बहिष्कार
प्रदेश में छिंदवाड़ा विधानसभा के गांव शाहपुरा में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। बता दें कि यह गांव चौरई विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मांग रहे बंटी पटेल का है, जो चौरई विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, माना जा रहा है कि उनके समर्थक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines