MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के इस्तीफों का दौर भी जारी है। बीजेपी के एक विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सियासी बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। विधायक ने इस्तीफा देकर सिंधिया समर्थकों पर कई आरोप लगाए हैं।
वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा
शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों पर बड़े आरोप लगाए हैं। इस्तीफा देने के बाद विधायक ने कहा कि वह अपनी क्षेत्र की जनता से बातचीत के बाद ही आगे का फैसला लेंगे। विधायक का कहना है कि पूरे ग्वालियर-चंबल में कई कार्यकर्ता हैं, जिनकी उपेक्षा लगातार नए भाजपाई कर रहे हैं। इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि वीरेंद्र रघुवंशी दो बार के विधायक हैं।
कांग्रेस में सकते हैं शामिल
बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद इस बात की अटकलें भी शुरू हो गई है वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि वीरेंद्र रघुवंशी कभी सिंधिया समर्थक माने जाते थे। 2007 में वह कांग्रेस की तरफ से ही उपचुनाव जीते थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के समय वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसकी वह सिंधिया से नाराजगी ही बताई गई थी। जबकि 2018 में वह सिंधिया समर्थक प्रत्याशी को हराकर ही विधायक बने थे। लेकिन अब वह फिर से सिंधिया की वजह से बीजेपी छोड़ रहे हैं।
यह हो सकती है इस्तीफा देना की वजह
दरअसल, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी के कांग्रेस से इस्तीफा देने की एक और वजह सामने आ रही है। 2017 के उपचुनाव में कोलारस विधानसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह यादव चुनाव जीते थे। लेकिन 2018 के चुनाव में वीरेंद्र रघवुंशी ने महेंद्र सिंह यादव को हरा दिया। लेकिन जब सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो महेंद्र सिंह यादव भी बीजेपी में आ गए। अब महेंद्र सिंह यादव बीजेपी की तरफ से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच चल रही सियासी तकरार भी इस्तीफे की वजह मानी जा रही है।
ये भी देखें: Madhya Pradesh Elections 2023 : चुनाव से पहले एमपी बीजेपी को बड़ा झटका
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines