MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस के आलाकमान की भी पूरी नजर बनी हुई है। दोनों पार्टियों के सीनियर नेता लगातार मध्य प्रदेश का दौर कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में ग्वालियर में सभा की थी, जबकि अब बीजेपी भी ग्वालियर में बड़ा आयोजन करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही ग्वालियर में सभा कर सकते है।
ग्वालियर-चंबल पर राजनीतिक दलों का फोकस
दरअसल, ग्वालियर-चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीटें आती हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की नजर इस अंचल पर है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जनाक्रोश रैली के माध्यम से चुनावी मैदान में उतार चुकी है। तो वही आम आदमी पार्टी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा करा चुकी है। ऐसे में बीजेपी प्रियंका गांधी और केजरीवाल की सभा का जवाब देने के लिए ग्वालियर में बड़ा राजनीतिक आयोजन करने की तैयारी कर रही है। जहां अमित शाह का दौरा तय किया गया है।
अमित शाह के ग्वालियर दौरे को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि उनके आगमन की जानकारी मिलते ही ग्वालियर शहर के जनता काफी उत्साहित है, क्योंकि अमित शाह के ग्वालियर आने पर जो जोश आज ग्वालियर चंबल अंचल के लोगों में है वह और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। पार्टी की बैठके भी होती रहती है और हमारी पार्टी मजबूत होकर आगे भी बढ रही है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
दरअसल, बीजेपी ग्वालियर में केवल अमित शाह के सभा की तैयारी में नहीं है, बल्कि यहां प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक भी आयोजित होने वाली है। जिस पर कांग्रेस निशाना साध रही है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि बीजेपी से अब चाहे मोदी आ जाएं, या फिर अमित शाह ,उन्हें फर्क नही पड़ने वाला है। क्योंकि अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में महौल बन चुका है।
सत्ता की चाबी है ग्वालियर-चंबल
ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 विधानसभा सीटें, बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में प्रदेश में सत्ता की चाबी मानी जाती है। इसलिए भाजपा – कांग्रेस के रणनीतिकारों का अंचल पर फोकस है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मिले जनाधार से कांग्रेस को जहां अंचल से उम्मीदें हैं, वही भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह भोपाल और इंदौर में चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं, जबकि अब वह ग्वालियर से भी चुनावी बिगुल फूकने की तैयारी में हैं।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
ये भी देखें: Rain News : बारिश का कहर…डूब गया सारा शहर
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines