MP Assembly Election 2023: इंदौर को भारत के सबसे साफ शहर का तमगा हासिल है। फोटो में दिख रही सड़क को देखकर आप कह सकते हैं कि इस शहर को यह तमगा क्यों दिया गया है? तस्वीर में दिख रही सड़क पीएम मोदी के रोड शो की है। पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को यहां एक रोड़ शो निकाला था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग इस सड़क के दोनों और मौजूद थे। लोगों ने पीएम मोदी पर जमकर पुष्प वर्षा की। ऐसे में पूरी सड़क पर भाजपा के पोस्टर बैनर और पुष्प बिखरे पड़े थे।
पीएम का रोड़ शो खत्म होने के बाद यह रोड़ एकदम चकाचक हो गई। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि पूरी सड़क को पहले की तरह ही साफ कर दिया जाए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क को पहले की तरह ही साफ कर दिया। चमचमाती सड़क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं लोग सोशल मीडिया पर इसे सफाई के मिसाल के तौर पर देख रहे हैं।
देश का सबसे स्वच्छ शहर है इंदौर
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता लगातार चुनाव प्रचार करने एमपी आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पीएम मोदी ने तीन बड़ी रैलियों के अलावा एक इंदौर में एक रोड शो भी किया था। गौरतलब है कि इंदौर पिछले 6 साल से देश का सबसे साफ सुथरा शहर होने का खिताब पने नाम कर रहा है। केंद्र की ओर से 2022 में भी इंदौर को यह पुरस्कार मिला था। शहर में हर दिन 1900 टन कचरे का निस्तारण किया जाता है। इससे ना सिर्फ करोड़ों रुपये की कमाई होती है बल्कि बसों के लिए ईंधन भी मिलता है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
19 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
19 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines