Indore and Jabalpur City Forest: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। एक ओर जहां सीएम मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए इंवेस्टमेंट इवेंट आयोजित कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के बाकी विभाग भी राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की तरफ से इंदौर और जबलपुर के शहरी क्षेत्र में नगर वन (सिटी फॉरेस्ट) विकसित करने की तैयारी हो रही है।
इंदौर-जबलपुर में बनेगा सिटी फॉरेस्ट
इंदौर और जबलपुर में सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने के लिए विभाग की तरफ से पूरी प्लानिंग के साथ तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग की तरफ से वित्त वर्ष 2024-25 के वॉर्क प्लान में सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने से जुड़े प्रस्ताव को भी रखा गया है। विभाग की तरफ से नेशनल टेक्सटाईल कॉर्पोरेशन से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और बुरहानपुर जिले की बंद मिलों की जमीन को फिर से राज्य सरकार के पक्ष में बंदोबस्त कर लिया गया है। इसके खिलाफ नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से कॉलेब्रेट कर विभाग द्वारा इन जमीन विवाद मामले को जल्द से जल्द हल करने का काम किया जाए।
यह भी पढ़ें: इंदौर में ट्रैफिक मित्र अभियान की शुरुआत; मंत्री विजयवर्गीय ने ली शपथ, यातायात सुधारने की अनोखी पहल
विभाग ने तेज की तैयारियां
इंदौर जिले के यूनाइटेड मालवा मिल को सिटी फारेस्ट के रूप में विकसित करने के लिए उपयुक्त पाया गया है। इस विकास प्रस्ताव पर विभागीय योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कल्याण मिल का उचित रूप से मैनेज किया जा रहा है। उज्जैन की विनोद मिल के बचे हुए पार्सलों पर बिजनेस एक्टिविटिज के प्रमोशन के लिए विभागीय योजना तैयार की जा रही है। वहीं उज्जैन के हीरा मिल के लिए भी प्रोपर मैनेजमेंट विभागीय तौर पर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines