हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश के गांव-गांव से निकालेंगे खिलाड़ी! खेलो इंडिया तर्ज पर होगा 'खेलो एमपी'

Madhya Pradesh Start ‘Khelo MP Games’: मध्य प्रदेश की सरकार की तरफ से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर ‘खेलो एमपी’ गेम्स करवाने वाली है। 13 दिसंबर से राज्य में ‘खेलो एमपी’ शुरू होगा।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Start ‘Khelo MP Games’: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे ले जाना चाहती है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा काम भी किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के टूरिज्म समेत खेल में भी मजूबत बनाने का काम कर रही है। इसी के तहत मध्य प्रदेश की सरकार की तरफ से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर ‘खेलो एमपी’ गेम्स करवाने वाली है। 13 दिसंबर से राज्य में ‘खेलो एमपी’ शुरू होगा।

गांव-गांव में प्रतिभा की तलाश

मोहन यादव सरकार ‘खेलो एमपी’ के जरिए मध्य प्रदेश के गांव-गांव से प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करेगी। ‘खेलो एमपी’ में 25 खेलों के लिए गांव-गांव में प्रतिभा की तलाश होगी। इसमें अनब्लॉक लेवल से लेकर स्टेट लेवल तक मुकाबले होंगे। ऐसा पहली बार इन खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। खेलो एमपी यूथ गेम 4 चरणों में होगा।

‘खेलो एमपी’ गेम्स की प्रतियोगिता

पहले प्रदेश के सभी 313 विकास करो में ‘खेलो एमपी’ गेम्स की प्रतियोगिता होगी, इसके बाद फिर 55 जिलों में प्रतियोगिता होगी। इस खेल में 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भागीदारी होगी। खेलों एमपी के प्रचार प्रसार के लिए टॉर्च रिले निकली जाएगी। खेलों एमपी गेम्स में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस, शतरंज और क्रिकेट जैसे खेल शामिल होंगे। यहां खेल में विजेताओं को 31 हजार, 21 हजार और 13-13 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: जंगल सफारी में घूमना महंगा, भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1000 रुपये हुई फीस

राज्य के 9 शहरों में होंगा मुकाबला

बता दें कि 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कई मुकाबले मध्य प्रदेश के 8 शहरों में हुए थे। इसी तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स भी राज्य के 9 शहरों में होंगे। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में हॉकी और बैडमिंटन, शिवपुरी में जूडो और क्रिकेट, भोपाल में बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, रोइंग, तैराकी और कयाकिंग-केनोइंग, रीवा में फुटबॉल और टेबल-टेनिस, सागर में वालीबॉल, उज्जैन में कबड्‌डी, मलखंभ, कुश्ती और योगासन, इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस, जबलपुर में खो-खो, एथलेटिक्स और आर्चरी, कटनी में शतरंज मुकाबला होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें