MP Government New Order On Christmas Santa : भारत समेत कई देशों में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर स्कूल कॉलेजों में बच्चे सेंटा बनकर आते हैं। इसे लेकर स्कूल प्रशासन परिजनों को आदेश भी जारी करता है। इस बीच मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने क्रिसमस और सेंटा को लेकर नया फरमान जारी किया है। अब स्कूल वाले परिजनों पर बच्चों को सांता कॉस्टयूम पहनाने का दबाव नहीं डाल सकते हैं।
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने स्कूलों को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अब स्कूलों में पेरेंट्स की अनुमति से ही बच्चों को किसी भी कार्यक्रम में रोल देना होगा। किसी भी बच्चे को दूसरे वेशभूषा पहनने से पहले पेरेंट्स की परमिशन लेनी होगी। मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग और कलेक्टर्स से सिफारिश की थी।
यह भी पढे़ं : गुल्लक दंपति की मौत से ED पर उठे सवाल, राहुल गांधी ने मृतक के बच्चों से की बात, दिया ये भरोसा
स्कूलों को लेनी होगी लिखित अनुमति
स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश कहा कि किसी भी रोल और वेशभूषा पहनाने से पहले माता-पिता की लिखित अनुमति जाए ली। पिछले कुछ सालों में स्कूलों में आयोजन के दौरान मिली शिकायतों के बाद यह फरमान जारी किया गया है।
यह भी पढे़ं : ‘विरासत के साथ विकास के कार्य कर MP को बनाएंगे समृद्ध’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
स्टूडेंट्स को रोल देने से पहले परिजनों से करें बात
इस आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को ड्रेस एवं अन्य कोई पात्र बनाए जाने के लिए परिजनों से अनुमति लेनी होगी। किसी भी स्थिति में बिना परिजनों की लिखित अनुमति के किसी स्टूडेंट्स को उस कार्यक्रम में सहभागिता न कराई जाए।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 hr agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
17 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
18 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
21 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
22 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
23 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines