हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

साउथ एशिया ट्रेवल एंड ट्रेड एग्जीबिशन 2024 में मध्य प्रदेश ने लिया हिस्सा, इनबाउंड टूरिज्म पर क्या बोले प्रतिनिधि?

Madhya Pradesh Tourism Board: राज्य में इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने साउथ एशिया ट्रेवल एंड ट्रेड एग्जीबिशन 2024 में हिस्सा लिया है। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर युवराज पडोले ने इस एग्जीबिशन में प्रदेश के स्टॉल का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड

Madhya Pradesh Tourism Board: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म के लिहाज से काफी समृद्धि है। प्रदेश में इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित साउथ एशिया ट्रेवल एंड ट्रेड एग्जीबिशन 2024 में शामिल हुआ। बता दें कि साउथ एशिया ट्रेवल एंड ट्रेड एग्जीबिशन 22 से लेकर 24 फरवरी 2024 तक चलेगा।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर 

3 दिन तक चलने वाले इस एग्जीबिशन के डायलॉग सेशन के दौरान पर्यटन जगत के जुड़े कई अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होती है। इस एग्जीबिशन में पहले दिन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर युवराज पडोले ने अपने स्टेकहोल्डर्स के साथ राज्य के स्टॉल का उद्घाटन किया।

क्या बोले डिप्टी डायरेक्टर?

इस दौरान युवराज पडोले ने कहा कि इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मकसद सिर्फ मध्य प्रदेश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का अवसर पैदा करना है, जिसमें हमारी मदद इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले हितधारक करेंगे। युवराज पडोले ने आगे कहा कि देश के आर्थिक रूप से उभरते राज्यों में से एक मध्य प्रदेश भी है। मध्य प्रदेश पर्यटन क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं से भरा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट, तेंदुआ राज्य और घड़ियाल राज्य के रूप में ही काफी प्रसिद्धी मिली है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव को इस्कॉन ने दिया ‘प्राइड ऑफ उज्जैन’ अवार्ड, बोले- श्रीकृष्ण ने यहीं ग्रहण की थी शिक्षा

खजुराहों नृत्य समारोह 2024

बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में खजुराहों नृत्य समारोह 2024 चल रहा है। इस समारोह ने पहले दिन ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। दरअसल, 50वें खजुराहों नृत्य समारोह में राग बसंत की लय पर 1484 कथक डांसरों ने एक साथ अपने कदमों को ठिरकाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें