Madhya Pradesh News: भोपाल में पुलिस की वर्दी फाड़कर पिटाई का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कांस्टेबल को गोली मारी गई है। जिसके बाद हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग को गंभीर हालात में रीवा रेफर कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है जहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रिंस गर्ग को को देर रात एक युवक ने गोली मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गया। अब कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोला कि मध्य प्रदेश में जंगल राज है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को मारी गोली
सतना के एडिशनल SP सिवेश सिंह बघेल ने बताया कि- जिले के जैतवारा थाने में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग को देर रात करीब एक युवक ने गोली मार दी और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आनन फानन में पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर भर्ती किया गया। गोली मारने वाले आरोपी का नाम अच्छू उर्फ आदर्श गौतम बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई है, पुलिसकर्मी को गोली मारने की वजह अब तक सामने नहीं आई है
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील
कांग्रेस का सरकार पर धावा
मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी पर लगातार हो रहे हमले पर कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में जंगलराज का लगाया आरोप लगाते हुए X पर लिखा ‘मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का जंगलराज पूरी तरह से हावी हो चुका है! अब थाने में भी पुलिस सुरक्षित नहीं है, यह घटना यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।
अपराधी बेखौफ हो रहे हैं
कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा- पहले भोपाल में पुलिस के साथ मारपीट और अब थाने में इस तरह का हमला, यह बताता है कि पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। यह सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं! क्या प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है? क्या राज्य में हर नागरिक और पुलिसकर्मी की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा? सरकार को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो अपराधी बेखौफ हो जाएंगे और जनता असुरक्षित..
यह भी पढ़ें: भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines