Madhya Pradesh ‘Regional Industry Conclave’: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार राज्य के आर्थिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में राज्य सरकार की तरफ से जबलपुर में ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 जुलाई 2024 को इस ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस कॉन्क्लेव कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देते औद्योगिक क्षेत्र में सबसे आगे बढ़ना है।
‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ
मोहन सरकार द्वारा आयोजित इस ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ में देश- विदेश से निवेशक पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले कार्यक्रम में शामिल हुए सभी निवेशकों को धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की धरती पर हीरे मिलते हैं, बस इन हीरों को प्रदेश में ही तराशने का काम शुरू करना होगा। यह ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ प्रदेश और जबलपुर को विकास की उंचाइयों पर ले जाएंगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में 67 इंडस्ट्रियल यूनिट का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इन यूनिट्स के जरिए प्रदेश के 12000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
3500 से ज्यादा निवेशकों ने लिया हिस्सा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 60 यूनिट्स का वर्चुअल उद्घाटन किया है। इस जबलपुर में आयोजित इस ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ में देश- विदेश के 3500 से ज्यादा निवेशकों ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में नेटलिंक, दावत फूड्स, लोहिया एनर्जी, एनसीएल, वोल्वो आयशर, वैद्यनाथ ग्रुप, स्वराज शूटिंग, फिनिक्स पोल्ट्री, आदिशक्ति राइस मिल, अडानी पॉवर, एवीएनएल, इन्फोविजन दुबई और दलित चेंबर ऑफ कॉमर्स (डिकी) समेत कई इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन के ऑफिसर शामिल हुए हैं।
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 hr agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
7 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines