MP ‘Invest in Women-Accelerate Progress’ Program: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के हितों से जुड़े काम भी कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कई काम कर रही हैं, जो उनकी योजनाओं में भी देखने को मिलता है। राज्य सरकार की तरफ से इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक घोषणा की गई है। प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर राज्य के रवींद्र भवन में ‘इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
क्या है ‘इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस’ प्रोग्राम
मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि रवींद्र भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होने वाला ‘इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस’ कार्यक्रम UN की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विशेषज्ञ से काफी कुछ सीखने को मिलेगा, जिसमें आर्थिक सशक्तीकरण और उसके जरिए समाज को समावेशी और न्यायसंगत बनाना जैसी चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में 5 अहम सेक्टर में महिलाओं के योगदान और उनकी बढ़ोतरी पर विशेषज्ञ महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। इन 5 सेक्टर में शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक संबल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ‘राम मंदिर और रामलला के दर्शन करके धन्य हो गया’; MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साझा किए अनुभव
महिलाओं के लिए खास प्रोग्राम
इस कार्यक्रम में महिलाओं को हिम्मत देने और समाज में उनके योगदान को सलाम करने के लिए नुक्कड़ नाटक, सुरक्षित पर्यटन स्थल, कठपुतली-शो, एनीमिया पर आधारित एक्टिविटी और पोषण प्रदर्शनी की जाएगी। इस प्रदर्शनी में पोषण विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines