Mock drills For Covid: केंद्र सरकार (Central Govt) के आह्वान पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी मंगलवार को कोविड-19 (Covid-19) के फैलाव को देखते हुए सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल (Mock Drills) का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के सभी अस्पतालों में संसाधनों की जांच की गई।
मॉक ड्रिल के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार की मशीनरी पूरी तरह से तैयार है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं का किया गया आकलन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि राज्य की स्वास्थ्य मशीनरी मजबूत है। किसी भी स्थिति को संभालने के लिए हम तैयार है। उन्होंने बताया कि कोविड -19 मॉक ड्रिल अस्पतालों में कोविड की तत्परता का आकलन करने के लिए की गई है।
वहीं राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में COVID-19 के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की जांच के उद्देश्य से मॉक ड्रिल की गई और अब उसकी समीक्षा भी की गई है। साथ ही मंत्री ने कहा कि कोविड को देखते हुए वह अपना जन्मदिन भी नहीं मनाएंगे।
https://twitter.com/VishvasSarang/status/1607687588437188614
भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
बताया गया है कि राज्य की राजधानी भोपाल में सरकार की ओर से संचालित हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री सारंग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ड्रिल के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू, एनआईसीयू, पीकू वार्ड, ऑक्सीजन समर्थित बेड, दवाओं की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा सारंग ने सभी प्रदेशवासियों से COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अपील की।
मंत्री सारंग ने बताया कि हम केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। राज्य के अस्पतालों में कुल 43,000 बेड हैं। हमीदिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर जीपीएस के जरिए चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक 10,54,918 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10,776 मौतें शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
17 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines