MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्ष पार्टी कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच लोकसभा चुनाव के निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रियाएं भी जारी हैं। पहले दिन जहां भाजपा के 3 उम्मीदवारों सहित 6 नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को 3 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों से 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी के साथ राज्य में अब तक पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 6 उम्मीदवारों द्वारा 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
जबलपुर और छिन्दवाड़ा सीट दाखिल नहीं हुआ नामांकन
इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सीधी में 1 उम्मीदवार ने 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं मंडला (अजजा) और बालाघाट लोकसभा सीट से भी 2 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा। अभी भी पहले चरण के लिए जबलपुर और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करना बाकी है। इसी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अगर किसी को भी अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करनी है तो वह भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर विजिट करके उम्मीदवारों के शपथ-पत्र और बाकी जानकारियों को पढ़ सकता है।
यह भी पढें: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला में ASI सर्वे जारी, जानें अब तक क्या हुआ और कब तक चलेगा सर्वेक्षण?
27 मार्च है आखिरी तारीख
पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह भी बताया कि पहले चरण चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन की संवीक्षा की जाएगी। वहीं 30 मार्च तक नामांकन दाखिल कर चुके उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। राज्य में पहले चरण के चुनाव की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines