हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

Madhya Pradesh Explosion Video Viral: इन वायरल वीडियो में धमाके बाद इस हादसे में घायल लोगों को सड़क पर बिखरे हुए देखा सकता है।

विज्ञापन
धमाके के बाद सड़क पड़े घायल

Madhya Pradesh Explosion Video Viral: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ। इस धमाके की आग की लपटें उठने आसमान को छू रही थीं। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस भयंकर हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो हादसे के बाद के हैं, जिसमें धमाके के बाद घायल लोग सड़क पर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी।

हादसे के बाद घायलों का वीडियो वायरल

इन वीडियो में हादसे के बाद धमाके में घायल लोगों को सड़क पर इधर-उधर बिखरा देखा जा सकता है। वीडियो में सड़क पर पड़े हुए घायल लोग दर्द से रोते दिख रहे हैं, वहीं कई लोगों बेहोश नजर आ रहे हैं। घायलों के अलावा सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में दोपहिया वाहन (बाइक और साइकिल) तितर-बितर पड़े हुए हैं। हालांकि, वीडियो में कई लोगों सड़क पर पड़े इन घायल लोगों की मदद करते हुए दिख रहे हैं। इनमें से कई वीडियो तो इतने भयनक हैं कि हम उसे यहां तक नहीं सकते हैं।

विज्ञापन

 

धमाके से हिली 13 किलोमीटर तक की धरती 

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा फैक्ट्री के आसपास की 13 किलोमीटर तक धरती हिल गई। वहीं इस धमाके में 60 से अधिक घर जल गए और 11 लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां, एम्बुलेंस और पुलिस टीम की गाड़ियां पहुंची गई। धमाके से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर बुझाने का काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola