Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है। राज्य में अलर्ट जारी किया गा है। आसपास के शहरों से डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हरदा बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार हरदा पटाखा फैक्ट्री में आगे के मामले में मध्यप्रदेश कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है। इस दौरान बैठक में पुलिस अधिकारी, फायर विभाग के अधिकारी और सिविक एजेंसियों के अन्य लोग मौजूद हैं।
बचाव ऑपरेशन की रणनीति तैयार
बैठक में इस समय केवल हालत को काबू करने और रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर है। आग को किसी तरह आसपास फैलने से रोका जाए इस पर मंत्रणा हो रही है। बताया जा रहा है कि आसपास के राज्यों से फायर विभाग की गाड़ियों, दो दर्जन डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को हरदा बुला लिया गया है। पूरे जिले में अलर्ट जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों को इसके लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
बचाव ऑपरेशन के लिए सेना से मांगा गया हेलीकॉप्टर
मीडिया को दिए बयान में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। सीएम ने बचाव कार्यों के बारे में आगे बताया कि हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं। इतना ही नहीं सेना से बचाव कार्य और हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए संपर्क किया गया है। सीएम ने बताया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर से बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।
Aiims भोपाल में बर्न यूनिट तैयार
हरदा में बड़ी संख्या में लोग आग लगने से झुलस गए हैं। अभी तक 70 से ज्यादा घायलों को निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार घायलों के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयार किया गया है। इसके अलावा कुछ घायलों के लिए होशंगाबाद में उपचार की व्यवस्था की है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines