Madhya Pradesh Gwalior Zoo: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए काम कर रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर में ‘रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। इस ‘रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव’ से प्रदेश में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है। इसी बीच ग्वालियर से जुड़ी एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में जल्द ही एक नया सदस्य आने वाला है।
ग्वालियर चिड़ियाघर में चिंपांजी की एंट्री
जानकारी के अनुसार, चिड़ियाघर प्रबंधन ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में चिंपांजी लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ग्वालियर चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा लगातार सेंट्रल जू अथॉरिटी से इस विषय पर संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही ग्वालियर चिड़ियाघर में चिंपांजी आ सकते हैं, जो सेलेनियों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होंगे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को PM मोदी की बड़ी सौगात, 20 शहरों में शुरू होंगे निजी FM रेडियो
जू अथॉरिटी के नियम
चिड़ियाघर प्रभारी के नगर निगम उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर के चिड़ियाघर में पहले भी चिंपांजी रह चुके है। उस समय में भारत के बहुत कम चिड़ियाघर ऐसे थे जहां चिंपांजी हुआ करते थे। लेकिन उस चिंपांजी की मौत हो जाने के बाद इस चिड़ियाघर में दूसरा चिंपांजी नही आ सका। चिंपांजी को बाहर से लाना होता है ऐसे में सेंटर जू अथॉरिटी के नॉर्म्स के अनुसार कुछ बाहर के एनिमल्स भी हम यहां रख सकते हैं। ऐसे में नए कमिश्नर और महापौर के द्वारा बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि ग्वालियर चिड़ियाघर में चिंपांजी रखा जाए, यहां जू अथॉरिटी के नियम अनुसार पर्याप्त स्पेस मौजूद है। ऐसे में जल्द ही चिंपांजी ग्वालियर चिड़ियाघर में लाया जा सकता है।
बता दें कि ग्वालियर का गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर देश का इकलौता ऐसा चिड़ियाघर है जहां सक्सेसफुल ब्रीडिंग के बाद टाइगर्स की संख्या 12 हो गयी है। इसमें से 5 सफेद और 7 येलो रॉयल बंगाल टाइगर है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
19 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines