Plastic Free Khajrana Ganesh Temple: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। महाकाल लोक और सांवरिया सेठ की तर्ज पर इसे विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत तीन चरणों में काम किया जाएगा, जिसकी लागत करोड़ों रुपये होगी। गुजरात और महाराष्ट्र से मजदूर इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इंदौर पहुंचेंगे।
मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि इस मास्टर प्लान के अंतर्गत मंदिर परिसर में एक साथ 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसमें बच्चों के लिए प्ले जोन, पार्किंग एरिया और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। मंदिर का नवीनीकरण महाकाल लोक और सांवरिया सेठ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। इसके साथ ही, खजराना गणेश मंदिर देश का पहला प्लास्टिक मुक्त मंदिर बन गया है, जहां अब किसी भी प्रकार का प्लास्टिक उपयोग नहीं किया जाएगा।
मंदिर के मुकुट को विशेष रूप से देश के बड़े कलाकारों द्वारा डिजाइन किया जाएगा, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर, मुंबई के सिद्धिविनायक, पुणे के दगडूशेठ और तिरुपति बालाजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के मुकुट तैयार किए हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में 11 सदस्यीय कमेटी इस परियोजना की देखरेख करेगी, जिससे मंदिर का विकास कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।
खजराना मंदिर क्षेत्र का मुआयना
गणेशोत्सव से पहले खजराना गणेश मंदिर मार्ग गड्ढों से मुक्त होगा। मार्ग पर सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगमायुक्त शिवम वर्मा के साथ खजराना मंदिर क्षेत्र का मुआयना किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि मंदिर मार्ग पर जितने भी अतिक्रमण हैं, उन्हें तत्काल हटाएं, ताकि उत्सव के दौरान यहां ट्रैफिक संबंधी कोई दिक्कत न हो। उन्होंने पुजारी पं. अशोक भट्ट सहित मंदिर के व्यवस्थापकों को सुनिश्चित किया कि मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई का ध्यान सालभर रखा जाएगा। महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham से लौट रहे राजस्थान के 4 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने की राहत राशि का ऐलान
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
19 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
21 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines