शब्बीर अहमद
Madhya Pradesh Election Voting: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल यानी 17 नवंबर को किए जाएंगे। राज्य में मतदान से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। जिसमे उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान की तैयारियों से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा की। अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवार खड़े हुए है।
सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
राज्य में वोटिंग की जानकारी दे रहे इलेक्शन कमिशन ने बताया कि मतदान दल अधिकतर अपने बूथ पर पहुंच गए है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएंगी, जो शाम 6 बजे तक होगी। 17,032 मतदान केंद्रों में से कुछ संवेदनशील बूथों चिन्हित किया गया है। इसमें नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी, परसवाड़ा और मंडला विधानसभा के 8 मतदान केंद्र है। वहीं, बिछिया विधानसभा के 47 और डिंडोरी विधानसभा के 40 मतदान केंद्र शामिल है। इन सभी मतदान केंद्रों पर सिर्फ 3 बजे तक वोटिंग होंगी। बाकी प्रदेश में शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसके अलावा वोटिंग से 90 मिनट पहले मॉक पॉल होगा।
यह भी पढ़ें: 25 हजार युवाओं के साथ साइकिल चलाते दिखे CM मान, बोले- मकसद सिर्फ एक, नशा मुक्त पंजाब अभियान
इलेक्शन कमिशन ये भी बताया कि 80 साल से अधिक उम्र वाले लोग और दिव्यांग 63,352 वोटरों ने घर से मतदान करवाया जाएगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था
अनुपम राजन ने बताया कि इलेक्शन ड्यूटी के दौरान अब तक तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। ऐसे में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान एक एयर एम्बुलेंस और 2 हेलीकॉप्टर इमरजेंसी सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे। मतदान पूरा होने तक जबलपुर में एयर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर का उपयोग किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं के लिये किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines